Jamshedpur : टला बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी बेपटरी, ट्रैक क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित, यात्री परेशान

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर :चांडिल में एक बड़ा रेल हादसे होने से बाल-बाल बच गया। चक्रधरपुर मंडल के अधीन चांडिल बाजार स्थित एक नंबर रेलवे फाटक के पास एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। सोमवार दोपहर 12. 15 बजे यह घटना घटी। यह मालगाड़ी चांडिल रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक चांडिल रेलवे स्टेशन की ओर जा रही एक मालगाड़ी के पीछे लगी इंजन पटरी से उतर गई। इस रेल दुर्घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त होने के कारण उस रूट पर यातायात प्रभावित हो गया है। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान सूचना नहीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। क्रासिंग के पास हादसा होने से स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद रेल पटरी कुछ दूर तक ऊपर उठ गई थी। इस दुर्घटना से टाटानगर जाने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इससे अफरा-तफरी का माहौल है। टाटानगर स्टेशन पर यात्री परेशान नजर आ रहे हैं।

सुरक्षा के लिहाज से चांडिल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है। अप डाउन में लाइन जाम होने के कारण टाटानगर से हटिया एक्सप्रेस और गोड्डा एक्सप्रेस को रद्द करने की कवायद शुरू है।

Advertisement

Share This Article