मानगो कचड़ा निस्तारण प्लांट का विरोधडिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : मानगो अंचलाधिकारी द्वारा मानगो नगर निगम के कचड़े के निस्तारण प्लांट के लिए बेताकोचा गांव के खाता संख्या 125 में बिना ग्राम सभा व पंचायत के मुखिया जानकारी के बिना आवंटित किया गया है। इस जमीन पर जाहेरथान है इस प्लांट लगने पर हजारों एकड़ खेती भूमि नष्ट होने कभी संभावना है। साथ गांवों के दूषित होने का खतरा भी है। आदिवासियों के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। इस प्लांट को उक्त स्थल पर न निर्माण करने की मांग बेताकोचा के ग्राम प्रधान, पलाशबनी के मुखिया व देवघर के मुखिया ने लिखित रूप से की है। इससे संबंधित मांग पत्र उपायुक्त से किया गया है। बेताकोचा में कचड़ा निस्तारण प्लांट क्षेत्र में कचड़ा को डंप करने का विरोध बुधवार को ग्रामीणों ने किया है।
Jamshedpur : मानगो कचड़ा निस्तारण प्लांट का विरोध

