Jamshedpur :ट्यूशन पढ़ने घर से निकला था छात्र, कुएं से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : पटमदा में गुरुवार को कुएं से एक छात्र का शव बरामद किया गया है। शव को पुलिस ने कांटा के सहारे निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है। छात्र की पहचान बेलटांड़ निवासी सहायक अध्यापक विनोद सिंह के छोटे बेटे के रूप में हुई है। मृतक एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा के 11 वीं का छात्र था। घटना को लेकर तरह-तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है। परिजन मामले को हत्या का बता रहे हैं, लेकिन परिवार के लोग किसी पर आशंका भी व्यक्त नहीं कर रहे है। वहीं कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहें है।

जानकारी के मुताबिक पटमदा के बेलटांड़ का रहने वाला 11वीं कक्षा का छात्र अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए रोज़ाना की तरह सुबह 7 बजे निकला था, लेकिन दोपहर तक भी जब वह घर नहीं लौटा तब परिवार के लोग परेशान हो गए और उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच ही उसका शव कुएं में होने की जानकारी मिली। कुंए के ठीक बगल में ही उसका चप्पल और बैग भी पड़ा हुआ था। इसके बाद ही लोगों को आशंका हुई जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई थी। पुलिस ने बैग के भीतर से ही उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या है आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

Share This Article