Jamshedpur : रघुवर दास के जमशेदपुर आवास में मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रामनवमी की दी बधाई

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क । जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री सह खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा आज रघुवर दास से मुलाकात करने पहुंचे। यह मुलाकात जमशेदपुर के एग्रिको स्थित ओड़िसा के राज्यपाल रघुवर दास के आवास पर हुई। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। उनकी इस मुलाकात के दौरान एक बच्चा भी उनके साथ दिखा। जो भगवान शिव के वेशभूषा में नज़र आ रहा। झारखंड के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री ने रामनवमी की एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही अर्जुन मुंडा ने राज्यवासियों को सभी त्योहार की बधाई दी, अर्जुन मुंडा ने कहा कि पर्व और त्योहार मुनष्य जीवन मे एक ऊर्जा का काम करता है, जिसे देखते हुए इन त्योहार का जीवन मे काफी महत्व होता है। अंत मे अर्जुन मुंडा ने सभी त्योहार की झारखंड वासियों के साथ-साथ देश वासियों को पर्व की बधाई दी।

Share This Article