Homeराज्यJamshedpur News'श्रीराम' नाम के दीयों से जगमग होगा जमशेदपुर, 22 जनवरी को दीपोत्सव...

‘श्रीराम’ नाम के दीयों से जगमग होगा जमशेदपुर, 22 जनवरी को दीपोत्सव की तैयारी, खास बनाने में जुटे कुम्हार

जमशेदपुर : 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम विराजमान होंगे तो वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से उस दिन दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया है। उसी को लेकर जमशेदपुर के कुम्हार भी इसकी तैयारियों में जुट गए है। इस बार खास यह है कि मिट्टी के दियों पर रंग कर उस पर जय श्री राम लिखा जा रहा है, जो अपने आप मे आकर्षक लग रहा है। जय श्री राम लिखे हुए इन मिट्टी के दियों की मांग बढ़ गई है, जिससे कुम्हार के चेहरे भी खिल उठे हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुम्हार अपने पूरे परिवार के साथ मिल कर रंगीन मिट्टी के दिये बनाने में जुट गए है, और इस दीपोत्सव को बड़े ही धूम-धाम से मनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

इतना ही नहीं बल्कि कुम्हारों का मानना है कि जय श्री राम लिखे हुए इन दियों से लोग अपने घरों को सजायेंगे तो भगवान श्री राम भी काफी खुश होंगे और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। कुम्हारों का कहना है कि इस जय श्री राम लिखे हुए दीयो को लोग काफी पसंद कर रहे है और इन्ही दीयों में 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने से भगवान श्री राम सभी के घरों में पधारेंगे।

जमशेदपुर शहर के कुम्हारों का यह भी मानना है कि जय श्री राम लिखे इन दियों से वे लोग भी सभी भक्तों के घरों तक भगवान श्री राम को पहुंचाने का काम कर रहे है। इन दियों को बना कर शहर के कुम्हार काफी खुश नजर आ रहे है। वही इस दीये को देखकर शहर के आम लोग भी काफी आकर्षित हो रहे हैं, लोग जय श्री राम लिखे हुए दिए की खरीदारी कर रहे हैं और अन्य लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि बड़ी संख्या शहर में लोग की खरीदारी करें और श्री राम के आगमन के स्वागत को लेकर जमशेदपुर के हर एक घर में मिट्टी के दिए जले। लोगों का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपील किया हैं। 22 जनवरी को हर घर दिया जलना चाहिए और जब श्री राम का आगमन हो रहा है, तो पूरा जमशेदपुर शहर दीये की रोशनी में जगमग होगा और दीपावली लोग मानेंगे। इसको लेकर इस कुम्हार परिवार ने भी श्री राम के नाम से अपने दिए को और भी खूबसूरत बना दिया है। शहर के लोगों ने इस परिवार की मेहनत को सलाम करते हुए ज्यादा से ज्यादा दिया खरीद इस परिवार को मजबूत करने की अपील शहर के अन्य लोगों से की है। इस बार जमशेदपुर के हर घर में श्री राम के नाम से दिए शहर की खूबसूरती को बढ़ाएंगे l

Most Popular