जमुई – चकाई थाना क्षेत्र की 15 वर्षों से फरार नक्सली सरिता सोरेन उर्फ सीता सोरेन को पुलिस ने उसके मायके ग्राम करसवा, थाना झाझा, जिला जमुई से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक जमुई को गुप्त सूचना मिली थी कि सरिता अपने गांव में आई हुई है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने उसे उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
सरिता सोरेन पर चकाई थाना कांड संख्या 175/21 सहित कई संगीन धाराओं — भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 341, 323, 302, 120B, 307, 25(1-B), 26, 27, 35 आर्म्स एक्ट व अन्य UAPA धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
चकाई थाना क्षेत्र में वर्ष 2010 में हुए एक मामले में सरिता पर आरोप था कि वह अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर हथियारबंद होकर एक व्यक्ति अर्जुन हेंब्रम एवं उसके ससुर चतु हेंब्रम की हत्या में शामिल थी। आरोप है कि घर से खींच कर बाहर लाकर गोली मारकर हत्या की गई थी।
गिरफ्तार अपराधी का विवरण:
नाम – सरिता सोरेन उर्फ सीता सोरेन
पति – हीरालाल सोरेन
ग्राम – सोलैया, थाना – चंद्रमंडी, जिला – जमुई