बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक्शन जारी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई यानी ईओयू ने कार्रवाई करते हुए किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए के डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर दबिश दी है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम सहरसा और मुजफ्फरपुर समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
60 फीसदी अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ईओयू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज बिहार सरकार के दो भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। किशनगंज में डीएसपी गौतम कुमार के 6 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापामारी चल रही है। इनके पटना,पूर्णिया और किशनगंज जिले में अलग-अलग ठिकानों पर की जा रही है। उन पर आय से 60 फीसदी अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप है। गौतम कुमार पर 1 करोड़ 94 लाख 9 हजार 244 रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
वैभव कुमार पर 2 करोड़ से अधिक अवैध संपत्ति बनाने का आरोप
वहीं, सहरसा में डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार के छह ठिकानों पर भी आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी। वैभव कुमार के सहरसा एवं मुज्जफरपुर स्थित छह ठिकानों पर छापामारी चल रही है। इन पर आय से सत्तर फीसदी से अधिक का आय जमा करने का मामला आर्थिक अपराध इकाई ने दर्ज किया है। वैभव कुमार पर 2 करोड़ 41 लाख 14 हजार की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कार्रवाई की गई है।

