जनता दरबार- जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपर समाहर्ता को सुनाई अपनी समस्या : निष्पादन का मिला आश्वासन

KK Sagar
1 Min Read

जनता दरबार में मंगलवार को अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने समाहरणालय में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की शिकायतों को सुना। लोगों के आवेदनों को प्राप्त कर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को शिकायत का निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया।

जनता दरबार में सड़क निर्माण, पारिवारिक मामले, स्वास्थ्य संबंधित मामले, रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित मामले, जमीन से जुड़े मामले, प्रमाण पत्र निर्गत करने, पेंशन के मामले, राशन कार्ड,  के मामले सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई।

अपर समाहर्ता ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....