धनबाद नगर निगम चुनाव में अपने दमखम के साथ उतरने के लिए जदयू ने कसी कमर : 15 सितम्बर से की सदस्यता अभियान की शुरुआत

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : आगामी होने वाले धनबाद नगर निगम चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरने के लिए जदयू ने कमर कस ली है। पार्टी को मजबूत बनाने हेतु जदयू द्वारा धनबाद में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि जदयू के सभी जिला मुख्यालय में 15 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। इसी के तहत गुरुवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भी सदस्यता अभियान के माध्यम से कई लोगों को पार्टी से जोड़ा गया।

वहीं जदयू युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव प्रीति पांडे ने बताया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है ताकि पार्टी को मजबूत हो सके। साथ ही बताया कि आने वाले नगर निगम चुनाव में भी जदयू अपनी भूमिका निभाएगी।

वही जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने बताया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है।  बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के आह्वान पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले नगर निगम चुनाव में भी जदयू पूरे दमखम के साथ चुनाव में उतरेगी।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *