डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है, वहीं 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शहर में हलचल बढ़ गई है। ठंड का असर बढ़ने से लोग अब ही से सर्द मौसम का सामना करने के लिए तैयारियां करने लगे हैं।
राजधानी का तापमान 17 डिग्री तक पहुंचा
रांची का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों में पूरे राज्य का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद का कहना है कि राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में यह गिरावट 17 नवंबर तक जारी रहने की संभावना है।
चुनावी माहौल के बीच ठंड का प्रभाव बढ़ा
13 नवंबर को मतदान के दिन सुबह कोहरा या धुंध रहने की उम्मीद है, जबकि बाद में मौसम साफ रहेगा। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री सेल्सियस के पार है, जबकि अन्य जिलों में यह इसके नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, परंतु इसके बाद धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट संभव है।
रेलवे ने शुरू की कोहरे से निपटने की तैयारी
सर्द मौसम और कोहरे की संभावना को देखते हुए पूर्व रेलवे ने ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि रात्रिकालीन फुटप्लेट निरीक्षण शुरू कर दिया गया है, विशेषकर बर्द्धमान-रामपुरहाट, रामपुरहाट-अजीमगंज, हावड़ा-बंदेल-बर्द्धमान और बर्द्धमान-बोलपुर जैसे खंडों में।
पूर्व रेलवे बोर्ड के निर्देशों का पालन करते हुए रेलवे, यात्री और परिचालन कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सर्दी के मौसम में विशेष कदम उठा रही है।
पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

