मिरर मीडिया : झारखंड से 6 खिलाड़ी गोवा में चल रहे 22वी स्क्वाय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। आपको बता दें कि इनमें से एक खिलाड़ी को ब्रॉन्ज मैडल मिला। मैडल पाने वाले राँची के श्रीकांत कुमार -54 kg भार खेले थे।

जानकारी दें दें कि यह प्रतियोगिता 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चली। वही 1 जनवरी को झारखण्ड टीम राँची पहुँचेगी। झारखंड टीम से पुरुष वर्ग में श्रीकांत कुमार, राहुल गोप, कृष्णा सुनकर, वहीं महिला वर्ग में जसिका कुमारी, श्रीष्टि कुमारी अर्चना कुमारी और ऑफिसर्स वर्ग में जयंत कुमार, चंदन कुमार सिंह मौजूद थे।

