झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने में मृतक डॉक्टर का निकाला तबादला आर्डर : इरफ़ान अंसारी ने कहा झारखंड के स्वास्थ्य विभाग को इलाज की जरुरत

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि झारंखड में स्वास्थ विभाग को इलाज की जरूरत पड़ गई है। दरअसल 31 जुलाई को झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर डॉक्टरों और स्वास्थ्य पदाधिकारियों तबादला किया गया था। इसी क्रम में एक मृतक डॉक्टर का उसके निधन के बाद भी ट्रांसफर आर्डर जारी कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में डॉ कृष्ण कुमार का ट्रांसफर चतरा जिले के टंडवा सीएससी से सिमडेगा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलडेगा में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कर दिया गया। पर हद तो तब हुई ज़ब उनके मृत्यु के एक महीने बाद उक्त डॉक्टर कृष्ण कुमार का तबादला कर दिया गया। बता दें कि डॉक्टर का निधन इस साल 23 जून को ही हो गया था। उनका रांची के रिम्स कॉलेज में इलाज चल रहा था।

वहीं इस ट्रांसफर के आर्डर के साथ अब झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में घोर अनियमितता की बात सामने आ रही है। बिना जांच और वेरिफिकेशन किए मृत डॉक्टर के ट्रांसफर का आर्डर भी जारी कर दिया गया। इधर इस ट्रांसफर की सूचना मिलने के बाद चतरा जिले से लेकर पूरे स्वास्थ्य विभाग के महकमे में हड़कंप मच गया।

स्वास्थ विभाग के अजीबोगरीब ट्रांसफर आर्डर निकाले जाने को लेकर झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने स्वास्थ विभाग को आड़ों हाथों लिया।


उन्होंने कहा कि स्वास्थ विभाग को इलाज की जरूरत है। ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर स्वास्थ्य विभाग में जमकर लूट हो रही है  मैं स्वास्थ विभाग की कुव्यवस्था को मैं चलने नहीं दूंगा। उन्होंने आलाकमान से इस सन्दर्भ में बात रखने को कहा।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!