Jharkhand news : लगातार कार्रवाई से डरे माओवादी, भाग सकते है झारखंड-छत्तीसगढ़ से तेलंगाना की ओर

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : कोल्हान‌ क्षेत्र खासकर सारंडा के जंगलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई से माओवादी दहशत में हैं। झारखंड में लगातार कार्रवाई से उग्रवादी के पास राज्य छोड़ने का ही विकल्प है। उधर छत्तीसगढ़ में भी माओवादी लगातार मारे जा रहे। ऐसे में झारखंड और छत्तीसगढ़ से भाग कर नक्सली तेलंगाना में शरण ले रहे हैं।

वहीं बीजापुर से लगने वाली तेलंगाना सीमा के पास कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में माओवादियों की घेराबंदी पांचवे दिन भी जारी है। सुरक्षा बल की चौतरफा कार्रवाई के बीच माओवादियों के शीर्ष नेताओं के तेलंगाना भागने के प्रयास की बात सामने आ रही है। शुक्रवार को 42 माओवादियों के मारे जाने की बात सामने आई थी। अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा बल की ओर से ठोस परिणाम की उम्मीद जताई गई है।

अभियान के बाद शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर आने वाले थे। पर उनका यह प्रवास टाल दिया गया है। पिछले चार दिनों से पुलिस व सुरक्षा बल के अधिकारियों की ओर से केवल एक बार बयान जारी हुआ है। इधर शनिवार को अभियान क्षेत्र में हुए आइईडी ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया है। उसे हेलीकाप्टरसे बीजापुर लाया गया है।

Advertisement
Share This Article