Homeबोकारोबोकारो में खुली झारखंड की पहली स्कैन इकोसिस्टम ऑफ मशीन : CM...

बोकारो में खुली झारखंड की पहली स्कैन इकोसिस्टम ऑफ मशीन : CM हेमंत सोरेन ने किया उदघाटन : दांतो से संबंधित सभी बीमारियों का होगा संपूर्ण इलाज

मिरर मीडिया : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज वर्चुअल माध्यम से दंत हॉस्पिटल, बोकारो में अत्याधुनिक प्राइम स्कैन इकोसिस्टम ऑफ मशीन का उद्घाटन किया।मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड जैसे राज्य में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में इस अत्याधुनिक मशीन का स्थापित होना गौरव की बात है। इससे दांतों से संबंधित सभी बीमारियों का संपूर्ण इलाज हो सकेगा।  यहां के लोगों को दांतों की बीमारियों के लिए बड़े शहरों के बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना होगा। उन्होंने इसके लिए हॉस्पिटल के संचालकों को बधाई दी।

हॉस्पिटल के संचालकों के अनुसार झारखंड और बिहार में पहली बार इस अत्याधुनिक प्राइम स्कैन इकोसिस्टम ऑफ मशीन की सुविधा लोगों को मिलने जा रही है। इस मशीन के जरिए दांतो का कारगर और सटीक इलाज हो सकेगा । इसके अलावा दांतों के इलाज में पहले जहां कई कई -कई दिन लग जाते हैं, वहीं इस मशीन के माध्यम से अब काफी कम समय में दांतों से जुड़ी बीमारियों का पूरा उपचार हो सकेगा। लोगों को दांतो के इलाज के लिए बार-बार चिकित्सकों और अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं होगी।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular

error: Content is protected !!