बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक की हत्या के विरोध में बोकारो थर्मल में उबाल, बांग्लादेश अंतरिम सरकार और ममता बनर्जी का पुतला दहन

KK Sagar
2 Min Read

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को बोकारो थर्मल की सड़कों पर भारी आक्रोश देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और सनातन दल के कार्यकर्ताओं ने इस नृशंस घटना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

मोहम्मद यूनुस और ममता बनर्जी का पुतला दहन

हाथों में झंडे और तख्तियां लिए कार्यकर्ता “हिंदू एकता”, “हिंदुओं को न्याय दो” और “बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए झारखंड चौक पहुंचे, जहां बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया।

सरकार से ठोस निर्णय लेने की मांग

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ बर्बरतापूर्ण हत्याएं और हिंसक घटनाएं हो रही हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस गंभीर मामले पर ठोस और कड़ा निर्णय लिया जाए, ताकि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Advertisement

अत्याचार नहीं रुकी तो आंदोलन और तेज

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में भूपेन भारत, राजदेव सिंह, विजय रावत, हरेराम यादव, पप्पू कुमार, सुमंत कुमार, विद्युत बिस्वास, प्रमात्मा दीक्षित, वेद प्रकाश, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, रोहित कुमार, विश्वनाथ सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....