मेदिनीनगर: एसपी पलामू कपिल चौधरी के निर्देश पर सदर थाना परिसर में रविवार को पुलिस-पब्लिक बैठक हुई। बैठक में पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय, क्षेत्र में शांति-व्यवस्था और जनसमस्याओं पर चर्चा हुई। संदिग्ध गतिविधियों व आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
सुरक्षा और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम, थाना प्रभारी अफजल अंसारी, पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। लोगों ने क्षेत्र की समस्याएं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पुलिस के सामने रखे।
बीटवार जिम्मेदारियां तय
सदर थाना क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग के लिए पुलिस पदाधिकारियों को अलग-अलग गांवों की जिम्मेदारी सौंपी गई। संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करेंगे।
सुआ और बड़कागांव की जिम्मेदारी
एसआई आशुतोष रजक को सुआ, डीटीएस टोला व निराला टोला तथा एसआई कुलेश्वर महतो को बड़कागांव और रजवाडीह की जिम्मेदारी दी गई। एसआई मनोहर प्रजापति कौड़िया और चुकरू क्षेत्र देखेंगे।
जोड़ और खनवां क्षेत्र में भी निगरानी
एसआई स्वाती गुप्ता और एएसआई तेरेसा मिंज को जोड़ व खनवां क्षेत्र सौंपा गया है। एएसआई समाल अहमद बखारी, तेलिया बांध, चियांकी स्टेशन और पिपरडीह क्षेत्र देखेंगे।
भुसही से लिलवा करम तक बीट
एएसआई नबी अंसारी को भुसही, लहसुनिया, मटपुरही और लिलवा करम की जिम्मेदारी मिली। एएसआई विंध्य किशोर पासवान पोखराहा कला और कुसुम टांड़ क्षेत्र संभालेंगे।
जोरकट से जमुने तक जिम्मेदारी
एएसआई सुरेंद्र राम को जोरकट, गणके, अंधार बाग और खैराही टोला तथा एएसआई शंकर प्रसाद दास को जमुने क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस-जनता के बीच सीधा संपर्क
थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने कहा कि बीटवार जिम्मेदारी का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच सीधा संपर्क मजबूत करना है। इससे छोटे विवाद, संदिग्ध गतिविधियां और स्थानीय समस्याओं की जानकारी समय पर मिल सकेगी। बैठक में चियांकी मुखिया बिन्को उरांव, रजवाडीह मुखिया अनुज त्रिपाठी, सूरज उरांव, प्रेम प्रकाश ठाकुर समेत कई लोग मौजूद रहे।

