‘जलेबी नहीं झालमुढ़ी ही चलेगी…’ बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत पर जीतन राम मांझी का कटाक्ष

Neelam
By Neelam
2 Min Read

पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन तय दिख रहा है। राज्य की सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की विदाई लगभग तय हो गई है। भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाती दिख रही है। बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चुटकी ली है। इसके साथ ही मांझी ने अपने पोस्ट में पीएम मोदी और अमित शाह की जमकर तारीफ की है और ममता बनर्जी पर तंज कसा है।

झालमुड़ी खाते हुए तस्वीर पोस्ट की

जीतन राम मांझी ने झालमुड़ी खाते हुए अपनी तस्वीर एक्स हैंडल से शेयर की है। इसके साथ ही जीतन राम मांझी ने बंगाल रिजल्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- पश्चिम बंगाल की जीत पर जलेबी नहीं झालमुरी ही चलेगी। आज झालमुरी का दिन है जमकर झालमुरी खा रहा हूँ,किसी को झाल लगे तो बुरा मत मानिएगा।

पीएम मोदी और शाह को दिया जीत का क्रेडिट

मांझी ने बंगाल जीत को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ भी की है। उन्होंन लिखा-जी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। ये जीत आपके मार्गदर्शन और अमित शाह जी के बेजोड़ मेहनत की जीत है। बंगाल के हर एनडीए कार्यकर्ताओं को जीत की विशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने संदेश में बीजेपी के बंगाल के कार्यकर्ताओं को विशेष शुभकामनाएं दी हैं। उसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह की सराहना की है। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में इस जीत को मिलने की बात कही है।

Share This Article