टाटा स्टील कलर्स यूनियन चुनाव: राकेश्वर पांडेय की टीम पर फिर जताया भरोसा, वेज रिवीजन को जल्द लागू करना होगी प्राथमिकता

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई ‘टाटा स्टील कलर्स लिमिटेड’ के कर्मचारियों ने एक बार फिर पुरानी टीम के नेतृत्व पर अपनी मुहर लगा दी है। सोमवार को आयोजित वार्षिक आमसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान कमेटी ही अगले तीन वर्षो (2026-2029) तक कामकाज संभालेगी। इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यूनियन के सभी 120 कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय दिया।

अगले तीन साल के लिए चुनी गई नई टीम
​चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें राकेश्वर पांडेय को पुनः अध्यक्ष चुना गया। टीम में विजय खां को कार्यकारी अध्यक्ष, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को डिप्टी प्रेसिडेंट और संजय कुमार सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा हुसैनुल ओला कादरी व पवन कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, रवि उपाध्याय को कोषाध्यक्ष और आदित्य राज, प्रवीन कुमार राय व सृष्टिधर महतो को संयुक्त व आयोजक मंत्री के पद पर चुना गया।

वेतन पुनरीक्षण (वेज रिवीजन) पर रहेगा मुख्य फोकस
​इस आमसभा का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा कर्मचारियों का लंबित वेतन पुनरीक्षण रहा। नवनिर्वाचित कमेटी ने साफ किया है कि उनकी पहली प्राथमिकता प्रबंधन के साथ वार्ता कर वेज रिवीजन को जल्द से जल्द अंतिम रूप देना और उसे प्रभावी बनाना है। राकेश्वर पांडेय ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

Advertisement

पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में संपन्न हुई प्रक्रिया
​यूनियन के इस लोकतांत्रिक चुनाव के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कई वरिष्ठ यूनियन नेता पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। इनमें टीआरएफ यूनियन के महासचिव अंजनी कुमार, आइएसडब्ल्यूपी यूनियन के महामंत्री पंकज सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह शामिल थे।

टाटा स्टील कलर्स: एक परिचय
आपको बता दें कि टाटा स्टील कलर्स लिमिटेड मुख्य रूप से कलर कोटेड स्टील का निर्माण करती है। इस स्टील की भारी मांग ऑटोमोबाइल सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में रहती है। वर्तमान में इस इकाई में लगभग 120 कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कार्यकारिणी सदस्य: संतोष कुमार साहू, देव कुमार मिद्या, जितेंद्र कुमार, कृष्णा कुमार यादव और प्रियंका कुमारी को कार्यकारिणी समिति में शामिल किया गया है।

Share This Article