December 3, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

CM हेमंत पर लगातार बयान बाजी के विरोध में झामुमो ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फुंका

1 min read

मिरर मीडिया : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा लगातार सुबे के मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान बाजी को लेकर धनबाद जिला झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने विरोध जताते हुए धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर बाबुलाल मरांडी का पुलला फुंका साथ ही जम कर नारेबाजी भी की।

वहीं टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मिडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से बाबुलाल मरांडी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं सोते जागते हेमंत सोरेन के खिलाफ बेतुकी ब्यान बाजी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यही वो आदमी है ज़ब JVM में रहते हुए कहा करते थे कि चाहे कुतबमिनार से कूदना क्यूं ना पड़े लेकिन भाजपा में नहीं जाएंगे।

मथुरा प्रसाद ने कहा कि बाबूलाल मरांडी हमेशा गुरूजी और उनके परिवार के बारे में गलत बयान देते रहते हैं। उन्हें नींद भी नहीं आती है और उनके सपने में भी गुरूजी एवं हेमंत सोरेन नजर आते हैं। उनके इस कार्य की निंदा करते हैं। इसी को देखते हुए झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओ में काफी आक्रोश व्याप्त है। जिसके विरोध में आज पुतला फुंका गया।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.