जमशेदपुर : 1932 का खतियान लागू करने और ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण मिलने की खुशी में मुसाबनी प्रखंड के झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। गुरूवार को उन्होंने गाजा-बाजा के साथ पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। इस दौरान ढ़ोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मांदर की थाप पर पार्टी नेता और कार्यकर्ता झूमते नजर आए। उन्होंने जोरदार नारेबाजी की। उनका जूलूस बिरसा मुंडा मैदान पहुंचा। वहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद जुलूस सिदो-कान्हु चौक पहुंचा। वहां भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान झामुमो के केन्द्रीय नेता कान्हु सामंत, प्रखण्ड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव सोमय सोरेन, कोसाध्याच साधू हेंब्रम, सुनील किस्कू, मुखिया राम चंद्र मुर्मू, दामा बेसरा, साधु चरण मुर्मू, भीमसेन सोरेन, विराम मुर्मू, पालू माझी, बाबूलाल हेंब्रम, प्रियानाथ बास्के, जेडी मार्डी, शाहरुख मार्डी, जोगो पातर, लाल मुर्मू, श्याम मुर्मू, प्रसाद सोरेन, मातु माझी, चंचल परीक्षा,ऋषिकेश, श्यामल के अलावा सैकड़ों महिला-पुरूष मौजूद थे।
1932 का खतियान लागू होने का झामुमो ने मनाया जश्न, मांदर की थाप पर झूमते नजर आए पार्टी नेता व कार्यकर्ता
Leave a comment

