डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए रोमांचक मुकाबले के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। कड़े संघर्ष और तीन राउंड की मतगणना के बाद नौशीन खान को निर्वाचित घोषित किया गया है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह को 720 मतों के अंतर से पराजित किया।
मतगणना का अंतिम समीकरण
तीसरे और अंतिम चक्र की गिनती पूरी होने के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार, नौशीन खान ने शुरू से ही अपनी बढ़त बनाए रखी थी। उन्हें कुल 11,563 मत प्राप्त हुए, जबकि रिंकू सिंह 10,843 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
उम्मीदवारों को मिले कुल मतों का विवरण
अंतिम चक्र की मतगणना के बाद स्थिति इस तरह रही।
प्रत्याशी का नाम/ प्राप्त कुल मत
1. नौशीन खान-11,563 (विजेता)
2. रिंकू सिंह -10,843
3. डॉली मल्लिक- 895
4. बलबीर कौर- 548
5. नीलूफर हुसैन -212
6. मुस्सर्रत खातुन -184
7. इंदू देवी- 179
8. जसप्रीत कौर- 93
जीत के बाद जश्न का माहौल
परिणामों की घोषणा होते ही नौशीन खान के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उन्हें फूलों के हार से लाद दिया और विजय जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। जीत के बाद नौशीन खान ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जुगसलाई की जनता के विश्वास की जीत है और वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।

