मिरर मीडिया : इंसानों की आबादी अब पूरी दुनिया में 8 अरब के पार होने जा रही है। आपको बता दें कि मानव प्रजाति का उद्भव पृथ्वी पर 20 लाख साल पहले हुआ था। तब से संसार में मानव जनसंख्या बीच बीच में कुछ रुकावटों के बावजूद बढ़ती ही जा रही है जिसमें उल्लेखनीय जनसंख्या विस्फोट 19वीं सदी के बाद ही देखने को मिला है।
सदी 1800 से दुनिया की जनसंख्या आठ गुना बढ़ गई है। वहीं कई विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी प्रमुख जीवन रक्षक दवाइयां और टीकों का विकास है। इसमें चेचक का टीका सबसे प्रमुख माना जाता है। इसके अलावा 1970 और 1980 के दशक में एक ही क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिला। हृदय कि चिकित्सा में उपचारों की सफलता ने मृत्यु दर में भी भारी कमी कर दी। ऐसी ही वजहों से दुनिया 1975 में 4 अरब, 1987 में 5 अरब, 1999 में 6 अरब, 2011 में 7 अरब और अब इसी महीने 8 अरब की हो रही है।
जीवाश्मों से मिली जानकारी बताती है कि सबसे पहला मानव 28 लाख साल पहले पूर्वी अफ्रीका में रहता था। तब से अब तक के इतिहास के प्रमाण यही बताते हैं कि मानव जनसंख्या ने तमाम तरह की आपदाओं और समस्याओं को झेलते हुए बढ़ोत्तरी ही की है और 20वीं सदी में तो ऐसा जनसंख्या विस्फोट देखने मिला है कि आज हम 8 अरब हो गए हैं।