Table of Contents
Jharkhand में चंपाई सोरेन की सरकार के तख्तापलट होने के बाद गठबंधन में ही JMM के हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार बन चुकी है। अब नए सिरे से कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। यानी झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद हो सकता है। चंपाई सोरेन में झारखंड के मंत्री पद से अलग सोरेन सरकार के कैबिनेट में कई लोगों को मंत्री पद मिलने की संभावना जताई जा रही है।
कल्पना सोरेन को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर चर्चा
हालांकि हेमंत के जेल जाने के बाद से ही उनकी पत्नी कल्पना सोरेन राजनीति में काफ़ी सक्रिय दिखी और हेमंत की जगह उन्होंने बखूबी पार्टी का नेतृत्व करते हुए प्रचार प्रसार भी किया जिसका JMM को फ़ायदा भी हुआ। लिहाजा गांडेय सीट से विधायक का चुनाव जीतकर जोरदार एंट्री मारी है। चुकी अब हेमंत सोरेन की वापसी हो गई है और वे झारखंड की सत्ता में मुख्यमंत्री पद पर आसीन भी हो चुके हैं जिसके बाद अब कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने को लेकर झारखंड की राजनीति में काफ़ी चर्चा है।
Jharkhand कैबिनेट में नये चेहरे के साथ दी जा सकती है कोई बड़ी ज़िम्मेदारी

खबर के अनुसार Jharkhand में मंत्री बनने वालों के नामों में इस बार हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा काफी जोरों पर है। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार पर जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय की माने तो इस बार JMM से एक नये मंत्री का चेहरा सामने आ सकता है। इस लिहाज से यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि उन्हें कोई बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।
सीएम को छोड़कर 6-4-1 के फॉर्मूले के तहत कैबिनेट का होगा विस्तार
हालांकि पार्टी के सर्वेसर्वा गुरुजी और हेमंत सोरेन ही अंतिम फैसला लेंगे। जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में सीएम को छोड़कर 6-4-1 के फॉर्मूले के तहत कैबिनेट का विस्तार होगा। यानि कि हेमंत सोरेन कैबिनेट में इस बार 6 जेएमएम, 4 कांग्रेस और 1 आरजेडी कोटे से मंत्री बना सकते हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर आज शाम सभी सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में विधानसभा के विशेष-सत्र और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा संभव है।
कांग्रेस कोटे के 4 मंत्रियों के नाम पर आज शाम की बैठक में चर्चा
चर्चा है कि नए कैबिनेट में मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, दीपक बिरूआ, हफीजुल हसन, बेबी देवी, सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनाना तय माना जा रहा है। जेएमएम से बैद्यनाथ राम को 12वें मंत्री के तौर पर मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं कांग्रेस कोटे के 4 मंत्रियों के नाम पर आज शाम की बैठक में चर्चा हुई है।
झारखंड में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्रियों के कुल 12 पद में JMM के 6
गौरतलब है कि झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 जुलाई को झारखंड विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। जबकि 9 जुलाई को कैबिनेट विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है। झारखंड में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्रियों के कुल 12 पद हैं। इसमें से JMM के हिस्से में 6, कांग्रेस को 4 और RJD के हिस्से में 1 सीट है। इसके बाद अब सवाल यह उठता है कि क्या कल्पना सोरेन को कैबिनेट मंत्री में जगह दी जाएगी या नहीं?
इसके इतर झारखंड विधानसभा चुनाव के बस कुछ ही महीने बचे हैं ऐसे में पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन अभी सबसे एक्टिव है जबकि इधर JMM में अंदरूनी चर्चा इस बात पर है कि कल्पना सोरेन को मंत्री बनाया जाए या फिर उन्हें JMM के संगठन में कोई बड़ी भूमिका दी जाए। बहरहाल जो भी हो अब यह कैबिनेट विस्तार के साथ ही सामने आएगा।
खबरें और भी हैं….
- जमशेदपुर में डूरंड कप की तैयारी: 7 जुलाई को ट्रॉफी अनावरण, 27 जुलाई से मुकाबले
- धनबाद सदर अस्पताल में 24 घंटे में तीन नवजातों की मौत : लचर व्यवस्था पर उठे सवाल
- जमीन विवाद? अब हर गुरुवार थाने में ही मिलेगा समाधान!
- विधायक दामोदर रावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक, बैंकिंग योजनाओं पर हुई व्यापक समीक्षा
- हजारीबाग – कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी, दो स्कूटी सवारों से विवाद के बाद हुआ था लापता