किसान लोन मेला : 25 नए केसीसी आवेदन सृजित, 5 किसानों को मिला ऋण

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : गुडाबांदा प्रखण्ड सभागार में प्रखण्ड स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक व किसान ऋण मेला आयोजित किया गया। एसडीओ घाटशिला सुनील चन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वित्तीय समावेशन, सरकारी ऋण योजनाओं के क्रियान्वयन, ऋण वितरण की प्रगति और स्थानीय विकास में सहयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

अग्रणी जिला प्रबंधक ने कहा कि गुडाबांदा एक पिछड़ा प्रखंड है, जहां बैंकिंग सेवाओं की सुलभता बढ़ाने और किसानों को अधिक से अधिक ऋण सुविधा प्रदान करने की जरूरत है।

इस अवसर पर बीडीओ गुड़ाबांदा व प्रखंड के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर किसानों को केसीसी ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। बैठक में 30-35 ग्रामीण शामिल हुए जिनमें से 5 किसानों को केसीसी ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया, 25 नए आवेदन प्राप्त हुए तथा लंबित ऋण मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश बैंक शाखा प्रबंधक राजेश मार्डी को दिया गया।

Advertisement
Share This Article