HomeJharkhand Newsकोल्हान डीआईजी पहुंचे जिला पुलिस मुख्यालय, कहा-नशे के अवैध कारोबार पर कसेगा...

कोल्हान डीआईजी पहुंचे जिला पुलिस मुख्यालय, कहा-नशे के अवैध कारोबार पर कसेगा शिकंजा, नक्सलियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

जमशेदपुर : कोल्हान डीआईजी असीम विक्रांत मिंज बुधवार को शहर के जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिए। कोल्हान डीआइजी ने जिले में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को उन मामलों का शीघ्र निष्पादित करने का दिशा-निर्देश दिया। उन्‍होनें कहा कि पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जो अभियान शुरू किया है उसमें अब तक पुलिस को अपेक्षित सफलता मिली है। यह अभियान आगे और जोर-शोर से चलेगा। इसके लिए कोल्हान में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कोल्हान डीआइजी ने कुचाई क्षेत्र में पिछले दिनों नक्सलियों की ओर से बिछाए गए लैंड माइंन की बरामदगी को पुलिस के लिए उपलब्धि बताते हुए कहा कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। मौके पर सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट के अलावा सभी पुलिस उपाधीक्षक मौजूद थे।

Share This News

Most Popular

RELATED ARTICLES