रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुसुमलता मुंडा ने दाखिल किया नामांकन

KK Sagar
2 Min Read

रामगढ़। नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कोठार क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कुसुमलता मुंडा ने अपना नामांकन पत्र जिला परिषद कार्यालय में अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी कुमारी गीतांजलि के समक्ष दाखिल किया।

नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरे माहौल में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुसुमलता मुंडा ने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो वे नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगी।

उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में —

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना

स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाना

पेयजल समस्या का स्थायी समाधान

सड़क एवं नाली निर्माण

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण

मुख्य रूप से शामिल रहेगा।

कुसुमलता मुंडा ने आगे कहा कि महिलाओं, युवाओं, गरीबों और कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा के लिए ठोस जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना भी उनकी विशेष प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य नगर परिषद को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना है। आम जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के समर्थन से वे विजयी होकर नगर विकास को नई दिशा देंगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....