राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत नासाज हो गई। शुक्रवार को तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए आईजीआईएमस पटना लाया गया था। लालू प्रसाद यादव को डॉक्टरों ने अस्पताल में 2 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा। इसके बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी। हालांकि, डॉक्टर्स ने उन्हें दिल्ली AIIMS में दिखाने की सलाह दी है। अब राजद अध्यक्ष आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
एम्स नई दिल्ली से भी परामर्श लेने
लालू प्रसाद यादव का इलाज एम्स के डॉक्टरों की देखरेख में लगातार चल रहा है। बता दें कि लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका है। इसके अलावा एम्स नई दिल्ली में उनकी हार्ट सर्जरी और आंख की सर्जरी भी हुई है। फिर तबियत बिगड़ने पर आइजीआइएमएस के डॉक्टरों ने कहा कि दिल की सर्जरी होने के कारण उन्हें निगरानी में रखा गया था। फिलहाल उनकी सेहत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने उन्हें आगे की सलाह के लिए एम्स नई दिल्ली से भी परामर्श लेने को कहा है।
दो महीने पहले गए थे सिंगापुर
ध्यान रहे कि लालू प्रसाद यादव पोस्ट ट्रांसप्लांट के रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए 2 महीने पहले सिंगापुर गए थे। उन्हें कोर्ट की ओर से इलाज के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मिली थी। जानकारी के मुताबिक लालू यादव को हर तीन महीने पर रुटीन चेकअप के लिए डॉक्टर से मिलना जरूरी होता है। पिछले एक साल से नियमित जांच नहीं हो पाई है। उनकी आंखों का ऑपरेशन भी हुआ था। उनकी आंखों से जुड़ी परेशानी हाल तक बनी हुई थी।

