मिरर मीडिया : पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पैन से आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर थी, जिसे अब छह महीने बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया गया है। दरअसल कोविड-19 महामारी के कारण विभिन्न हितधारकों को हो रही कठिनाई को दूर करने के लिए समयसीमा को बढ़ाया गया है।
इसके साथ ही आयकर विभाग को आधार संख्या की सूचना देने की समय सीमा 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दी गई है. साथ ही आईटी अधिनियम के तहत जुर्माना कार्रवाई पूरी करने की नियत तारीख 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दी गई है. इसके अलावा बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम, 1988 के तहत निर्णायक प्राधिकरण की तरफ से नोटिस जारी करने और आदेश पारित करने की समय सीमा मार्च 2022 तक बढ़ा दी गई है।