जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में पानी का कनेक्शन नहीं ले पाये लोगों के लिए 8 दिवसीय कैम्प का आयोजन 17-25 मई तक किया जा रहा है। पाइप लाइन से घर-घर पानी पहुंचाने तथा गृह कर का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिदिन तीन स्थानों पर सुबह 11 बजे से 3 बजे तक यह कैम्प आयोजित किए जा रहे। जनसाधारण से अपील की गई है कि जिन्होने अपना वैध पानी का कनेक्शन अबतक नहीं लिया है वह कैम्प में आकर अपना आवेदन जमा करें लें। 17 मई को तीन स्थानों पर कैम्प आयोजित किया गया। आगे भी कई जगहों पर कैम्प लगाया जाएगा।
कैम्प का स्थान व तिथि
18.05.2023
- झंडा सिंह स्कूल
- राजस्थान भवन
- डिमना बस्ती(शिव मंदिर)
19.05.2023
- अजवा सिटी सेंटर मॉल
- श्याम भवन
- गुरूद्वारा, न्यू पुरूलिया रोड
20.05.2023
- बारी मस्जिद, रोड नं 14
- राजस्थान भवन
- खड़िया बस्ती, सामुदायिक भवन
22.05.2023
- ब्लू बेल्स स्कूल
- खड़िया बस्ती, सामुदायिक भवन
- शिव मंदिर, कुमरूम बस्ती
23.05.2023
- गुरूद्वारा रोड नं 10, जवाहरनगर
- ब्लू बेल्स स्कूल
- शिव मंदिर, कुमरूम बस्ती
24.05.2023
- हॉरिजन मॉल
- झंडा सिंह स्कूल
- ब्लू बेल्स स्कूल
25.05.2023
- महेन्द्र मैरेज हॉल
- खड़िया बस्ती, सामुदायिक भवन
- गुरूद्वारा रोड नं 10, जवाहरनगर

