मिरर मीडिया : भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,751 नए केस मिले हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 31 हजार 807 है। वहीं बीते दिन कोरोना से 16,412 लोग रिकवर भी हुए हैं। फिलहाल देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 3.50% है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, कोरोना से अब तक 43516071 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक इस महामारी से 526772 मौतें हो चुकी हैं। देश में अब तक 2, 06,88,49,77 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।