अयोध्या की तरह अब सीतामढ़ी में भी गूंजेगा जय सिया राम : मां जानकी मंदिर का डिजाइन तैयार : जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

KK Sagar
1 Min Read

सीतामढ़ी: जनकनंदिनी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम अब अपने गौरवशाली इतिहास की नई गाथा लिखने को तैयार है। यहां भव्य जानकी मंदिर समेत अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक संरचनाओं के निर्माण के लिए डिजाइन तैयार कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों ने बताया कि मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है।

ट्रस्ट की देखरेख में निर्माण कार्य को शीघ्र गति दी जाएगी, ताकि यह पावन स्थल श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र बन सके।

पुनौराधाम के समग्र विकास से मां जानकी की यह पावन भूमि विश्व पटल पर एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में उभरेगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....