25 मई को झारखंड आ रहे हैं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, रांची और जमशेदपुर में करेंगे शिरकत

KK Sagar
1 Min Read
Oplus_16908288

रांची: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 25 मई को पहली बार झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं। वे इस दिन रांची और जमशेदपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

दौरे की शुरुआत रांची से होगी, जहां वे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे जमशेदपुर रवाना होंगे, जहां दोपहर 12:15 बजे से 2:00 बजे तक लोयोला स्कूल के फैसी सभागार में आयोजित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

दिन के अंत में, वे रांची लौटकर शाम 5:45 बजे से रात 7:40 बजे तक डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि सभागार में विभिन्न समूहों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे।

Advertisement

यह दौरा न केवल राज्य के लिए एक गौरव का क्षण है, बल्कि झारखंड में संसदीय गरिमा और संवाद को भी नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....