Homeरथयात्राRathyatra -भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और बलभद्र के साथ आज होंगे रथ...

Rathyatra -भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और बलभद्र के साथ आज होंगे रथ पर सवार : पूरे देश में आज निकाली जाएगी रथयात्रा

देशभर में आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा Rathyatra निकाली जाएगी। 53 साल बाद आज 2 दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिनमें रथयात्रा निकल रही है। इसलिए रथयात्रा इस बार 2 दिन की होगी। स्नान पूर्णिमा के दिन भगवान बीमार हो गए थे। आज वे स्वस्थ हुए और आज उन्हें घर से निकालकर उनके पवित्र धाम तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान हजारों भक्त उनके दर्शन करेंगे।

बता दें कि आज 3 भाई-बहन देवी-देवताओं भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र से जुड़े कुछ अनुष्ठान किए जाएंगे। सबसे बड़ी रथयात्रा ओडिशा के पुरी में निकलेगी, जहां भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने राष्ट्रपति द्रौपदी मुमू जाएंगी। गुजरात के अहमदाबाद और महाराष्ट्र में विशाल रथयात्रा निकालने की तैयारी है।

गौरतलब है कि पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा का उत्सव विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मन्दिर में हर साल आयोजित किया जाता है। बता दें भगवान जगन्नाथ को भगवान विष्णु का ही एक रूप माना जाता है। पुरी में स्थित इनका मन्दिर भारत के पवित्र चार धामों में से एक है। आज पूरे दिन रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। इस योग में कोई भी शुभ कार्य संपन्न करना उत्तम होता है।

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular

error: Content is protected !!