झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IPS अधिकारियों को पदोन्नति व नई जिम्मेदारी

KK Sagar
2 Min Read

झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है, जबकि कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

प्रमुख पदोन्नति एवं पदस्थापन में

मनोज कौशिक, भापुसे (2001)

पुलिस महानिरीक्षक, रांची को भारतीय पुलिस सेवा में अपर पुलिस महानिदेशक (Level-15) के पद पर पदोन्नति देते हुए अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग (CID), झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे पुलिस महानिरीक्षक, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

अजय लिंडा, भापुसे (2008)

पुलिस उप-महानिरीक्षक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा को पुलिस महानिरीक्षक (Level-14) के पद पर पदोन्नति देते हुए पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग (CID) बनाया गया है।

कौशल किशोर, भापुसे (2012)

समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, हजारीबाग को पुलिस उप-महानिरीक्षक (Level-13A) के पद पर पदोन्नति देते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक, पलामू बनाया गया है।

अंजनी कुमार झा, भापुसे (2012)

उप-निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग को पदोन्नति देते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक, हजारीबाग के पद पर नियुक्त किया गया है।

आनंद प्रकाश, भापुसे (2012)

समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-06, जमशेदपुर को पदोन्नति देते हुए प्रशिक्षण उपरांत पुलिस उप-महानिरीक्षक, बोकारो बनाया जाएगा।

कैलाश करमाली, भापुसे (2017)

पुलिस अधीक्षक, रेल, धनबाद को स्थानांतरित कर समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, रांची बनाया गया।

👉 जिन अधिकारियों का नया पदस्थापन नहीं हुआ है, उन्हें पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

👉 सभी पदोन्नतियाँ 01 जनवरी 2026 अथवा पदभार ग्रहण की तिथि से प्रभावी होंगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....