दक्षिण पूर्व रेलवे: आद्रा मंडल में ‘लाइन ब्लॉक’ से टाटानगर की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

Manju
By Manju
1 Min Read

​जमशेदपुर: अगर आप आने वाले दिनों में टाटानगर से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े मरम्मत कार्यों के कारण 12 से 17 मई तक लाइन ब्लॉक लिया गया है। इस कारण टाटानगर होकर चलने वाली कई ट्रेनों के शेड्यूल और रूट में बदलाव किया गया है।

​प्रमुख ट्रेनों पर असर:

आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू: यह ट्रेन 13, 15, 16 और 17 मई को आद्रा स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू और समाप्त करेगी।

टाटानगर-आसनसोल व बराभूम मेमू: यह ट्रेन 11 मई को केवल आद्रा स्टेशन तक ही जाएगी।

Advertisement

हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस: यह ट्रेन 13 और 16 मई को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

​इन ट्रेनों का बदला गया रूट:

​लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है। 12 मई को यह ट्रेन चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला के पुराने रास्ते की जगह अब चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी होकर चलेगी।

Share This Article