धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान: 1307 यात्री पकड़े गए

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 नवंबर 2024 को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना और सिंगरौली जैसे प्रमुख स्टेशनों और विभिन्न रेल खंडों पर गहन टिकट चेकिंग की गई।

अभियान दिन-रात संचालित किया गया और इसके परिणामस्वरूप 1307 यात्रियों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले और बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। इनसे कुल 6 लाख 7 हजार 920 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। पकड़े गए यात्रियों को सख्त हिदायत दी गई और भविष्य में नियमों का पालन करने के लिए कहा गया।

चेकिंग टीमों ने न केवल स्टेशनों पर बल्कि मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच की। धनबाद मंडल ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रोक लगाना है ताकि सभी यात्री उचित टिकट लेकर यात्रा करें। साथ ही, यह सुनिश्चित करना है कि वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Advertisement

धनबाद मंडल की यह पहल रेल यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....