रांची में देर रात बदमाशों ने मचाया उत्पात, आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के तोड़े शीशे

KK Sagar
2 Min Read

हिंदपीढ़ी के निजाम नगर में खड़ी कारों के शीशे तोड़े, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू

झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। निजाम नगर स्थित मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि वाहन मालिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Advertising
Advertising

जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाया। तोड़फोड़ का शिकार हुई गाड़ियों में हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो, सूमो समेत अन्य वाहन शामिल हैं। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

सुबह जब वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों के टूटे हुए शीशे देखे तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Advertisement

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....