त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा झटका! दुरंतो, इस्पात समेत 22 ट्रेनें रद्द, राजधानी का भी बदला रूट, देखें लिस्ट

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर :दुर्गापूजा और आगामी त्योहारों के बीच अगर आप भी ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित होने जा रहा है। बंडामुंडा डी केबिन में यार्ड मॉडिफिकेशन और बंडामुंडा ए केबिन से राउरकेला के बीच 5वीं रेलवे लाइन को चालू करने के लिए रेलवे ने 4 से 19 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक लेने का फैसला किया है। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों की परेशानी बढ़ना तय है। इस दौरान इस्पात, दुरंतो और जनशताब्दी जैसी प्रमुख 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव और समय पुननिर्धारित किया गया है।

पूरी तरह रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
​हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस: 4, 6, 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर
​हावड़ा-जूनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस: 5, 6, 07, 08, 12 और 13 अक्टूबर
​संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस: 6, 8 और 9 अक्टूबर
​टाटा-इतवारी एक्सप्रेस: 4 से 7 अक्टूबर और 11 से 13 अक्टूबर
​टाटा-हटिया एक्सप्रेस: 4 से 7 अक्टूबर और 11 से 13 अक्टूबर
​हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस: 13 और 14 अक्टूबर
​पुरी-हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर
​हटिया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस: 10 और 12 अक्टूबर
​गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस: 12 और 14 अक्टूबर
​हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस: 13 और 14 अक्टूबर
​चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू: 4 से 7 और 11 से 15 अक्टूबर
​राउरकेला-टाटा-राउरकेला मेमू: 4 से 13 अक्टूबर
​हटिया-राउरकेला-हटिया पैसेंजर: 3 से 13 अक्टूबर

बदले हुए मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
​यार्ड मॉडिफिकेशन कार्य के कारण कई प्रमुख ट्रेनों को चक्रधरपुर के बजाय वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा।
नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (4 व 11 अक्टूबर): यह ट्रेन चक्रधरपुर-राउरकेला-झारसुगुड़ा के बजाय गोमो-आद्रा-मिदनापुर-हिजली-भद्रक-कटक होकर चलेगी।
पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (12 अक्टूबर): कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-इब होकर चलेगी।
हटिया-पुरी एक्सप्रेस (4 से 7 और 11 से 12 अक्टूबर): बदले हुए मार्ग (हटिया-संबलपुर-झारसुगुड़ा-इब) से चलाई जाएगी।

देरी/री-शेड्यूल होकर चलने वाली ट्रेनें:
हटिया-संबलपुर एक्सप्रेस: 4 से 7 और 11 से 12 अक्टूबर तक हटिया से 2 घंटे की देरी से खुलेगी।
हावड़ा-CSMT मुंबई एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर को हावड़ा से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर को धनबाद से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।

Share This Article