असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा पर मिजोरम पुलिस ने दर्ज क़ी FIR : असम, मिजोरम सीमा विवाद

मिरर मीडिया : असम और मिजोरम सीमा विवाद का मामला और भी गहराता जा रहा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिजोरम पुलिस ने कोलासिब जिले के वैरेंगते नगर के बाहरी हिस्से में हुई हिंसा के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

सूत्रों कि माने तो इन लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जबकि सीमांत नगर के पास मिजोरम और असम पुलिस बल के बीच हिंसक झड़प के बाद सोमवार देर रात मिजोरम पुलिस ने वैरेंगते थाने में FIR दर्ज की थी। इस दौरान असम पुलिस के 200 अज्ञात कर्मियों के खिलाफ भी मामले दर्ज हुए थे।

Share This News

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles