दुनिया के सबसे पसंदीदा लीडर चुने गए मोदी : ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में नंबर वन

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : एक बार फिर लोगों के दिल में अपनी छवि को बरकरार रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे पसंदीदा लीडर चुने गए हैं। ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी को दुनिया के 76 फीसदी लोगों ने बेहतरीन राजनीतिज्ञ के तौर पर माना है।

पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो जैसे मशहूर लीडर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस अप्रूवल रेटिंग में 41 फीसदी पसंद करने वालों के साथ 6ठे नंबर पर तो जस्टिन ट्रूडो 39 फीसदी के साथ सातवें नंबर पर हैं। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 34 फीसदी के साथ 10 वें नंबर पर हैं।

इस रेटिंग में 100 फीसदी लोगों में से 5 फीसदी ने उनके बारे में कोई राय जाहिर नहीं की है, तो उन्हें 19 फीसदी लोगों ने डिसअप्रूवल यानी नामंजूर किया है। लेकिन पीएम मोदी 76 फीसदी लोगों की पहली पसंद हैं।

गौरतलब है कि मॉर्निंग कंसल्ट, वॉशिंगटन की ऑनलाइन सर्वे और रिसर्च करने वाली अमेरिकी पॉलिटिकल इंटेलिजेंस कंपनी है जो किसी भी देश में सरकार चला रहे नेताओं की एक राजनीतिज्ञ के तौर पर लोगों के बीच छवि पर डाटा एकत्रित करती है। हाल ही में जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में 22-28 मार्च, 2023 से इकट्ठे किए गए डेटा पर आधारित हैं। अप्रूवल रेटिंग हर देश में अडल्ट निवासियों के सात दिनों के मूविंग एवरेज पर आधारित हैं। इसका सैंपल साइज देशों के हिसाब से अलग-अलग है।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *