धनबाद में पर्यावरण संरक्षण की पहल, नगर आयुक्त ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण : जागरूकता का किया आह्वान

KK Sagar
2 Min Read

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धनबाद नगर निगम की ओर से आज विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त ने स्वयं पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की और धनबाद वासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

नगर आयुक्त ने बताया कि धनबाद में वायु प्रदूषण एक बड़ी चुनौती है, लेकिन बीते चार-पांच वर्षों में इस दिशा में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि पीएम 10 स्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई है — जहां पहले यह स्तर 300 के करीब था, वहीं अब यह घटकर 144 तक आ गया है। उन्होंने इसे एक बड़ी प्रगति बताते हुए कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने 3000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिए स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं। आज के दिन निगम क्षेत्र में लगभग 150 पौधे लगाए गए।

Advertisement

इसके साथ ही नगर आयुक्त ने नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील की और कहा कि लोग जूट के थैले का ही इस्तेमाल करें। पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज ही IIT ISM में प्रदूषण नियंत्रण विषय पर एक विशेष सेमिनार का भी आयोजन किया गया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....