मिरर मीडिया : एक बार फ़िर फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारो पर धनबाद नगर निगम ने सख़्ती दिखाते हुए अतिक्रमण मुक्त को लेकर कार्रवाई की।

इस बाबत पिके रॉय कॉलेज के आस पास सड़क किनारे रह रहे फुटपाथ दुकानों को नगर निगम ने हटाया साथ ही सड़क किनारे बसे दुकानदारो की झोपड़ी को भी उखाड़ दिया गया।

वहीं इस बाबत निगम के फ़ूडसेफ्टी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि निगम का सख्त आदेश है कि सड़क किनारे झोपड़ी बना कर अतिक्रमण ना करे। लोग ठेले पर दिन भर दुकानदारी करे और शाम को हटा लें, लेकिन निगम के आदेशों की अवहेलना करते हुए फुटपाथ दुकानदार सड़क किनारे अतिक्रमण करते है।

