टाटा स्टील : बोनस को लेकर इंतजार खत्म, कर्मचारियों में बंटेगी 317.51 करोड़ रुपये
1 min read
जमशेदपुर : टाटा स्टील में बोनस की घोषणा के साथ ही कर्मचारियों का इंतजार अब खत्म हो गया। प्रबंधन और यूनियन के बीच कंपनी के बोर्ड रूम में शुक्रवार दोपहर बोनस समझौते पर मुहर लग गई। बोनस समझौता 20 प्रतिशत पर हुआ है।317.51 करोड़ रुपये बोनस राशि कर्मचारियों में बंटेगी। इसके साथ ही कर्मियों को 20 हजार रुपये का गिफ्ट अलग से दिया जायेगा कंपनी के एमडी टीवी नरेंद्रन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी की मौजूदगी में इस समझौते में उप श्रमायुक्त भी शामिल हुए थे। टाटा स्टील के स्थायी 12,213 कर्मचारियों को मिलेगा। इसके अलावा सभी 23 हजार कर्मचारियों(ठेकाकर्मी) को 20 हजार गुडबिल अकाउंट के तौर पर दिया जाएगा। अधिकतम बोनस राशि 4,58,411 रुपये होगी,जबकि न्यूनतम 1,36,525 रुपये होगी। बता दें कि वर्ष 2021 में अधिकतम बोनस 3.59 लाख (ओल्ड सीरीज) और 92,910 रुपये न्यू सीरीज के कर्मियों को मिले थे, जबकि न्यूनतम बोनस राशि 34,290 रुपये मिले थे। टाटा स्टील को वित्तीय वर्ष 2021-22 में हुए बंपर मुनाफा का लाभ इस बार के बोनस समझौते में दिख रहा है।