जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल के चंद्रकोना गुरुद्वारा साहिब में, गुरुनानक देव जी महाराज जी के 552वें प्रकाश पर्व पर, नगरकीर्तन निकाला गया। जिसमें बंगाल की संगत के साथ,झारखंड और ओड़िसा से भी संगत ने नगरकीर्तन में हिस्सा लिया। वहीं जमशेदपुर से समाज के चंचल भाटिया, इंदरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, अमनजोत सिंह,झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के गुरचरण सिंह बिल्ला,सुरेंद्र सिंह शिंदे, कविसरी जसबीर सिंह मत्तेवाल, सतपाल सिंह रंधावा, सिख नौजवान सभा संतकुटिया के मलविंदर सिंह,इक़बाल सिंह,राहुल नाग ने भी नगरकीर्तन में शामिल हुवे, नगरकीर्तन की आरम्भता दोपहर 2 बजे हुई, नगर भ्रमण कर शोभा यात्रा शाम 5:30 बजे गुरुद्वारा साहिब वापस आयी, उसके बाद भव्य आतिशबाजी हुई।

