हरियाणा के नए CM होंगे नायब सिंह सैनी, शाम 5 बजे लेंगे शपथ, लोकसभा चुनाव से पहले हुआ बड़ा परिवर्तन

mirrormedia
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: हरियाणा के नए CM होंगे नायब सिंह सैनी: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा ने बड़ा परिवर्तन किया है। CM मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को नया नेता चुना गया है।

भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा विधायक दल की बैठक में पहुंचे अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ सहित प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब के समक्ष नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। नायब सैनी शाम 5 बजे नए CM के रूप में शपथ लेंगे। CM मनोहर लाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनको बधाई भी दी है।

CM मनोहर लाल खट्टर और नायब सिंह सैनी

लोकसभा चुनाव से पहले हुआ बड़ा परिवर्तन

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने पिछड़ा वर्ग का कार्ड खेला है। भाजपा ने साढ़े नौ साल पुराने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बदलने के बाद भी राजनीतिक रूप से यह संदेश दे दिया है कि राज्य में भाजपा गैर जाट की राजनीतिक पर ही कायम रहेगी।

कौन है नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी पिछड़ा वर्ग से आते हैं।वे अक्टूबर 2023 में ही हरियाणा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। यानी 5 महीने बाद ही वे सीएम की कुर्सी की रेस तक पहुंच गए हैं।कहा जा रहा है कि बीजेपी ने राजनीतिक समीकरण को ध्यान में रखकर सैनी को एक और बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं और खट्टर के बेहद करीबी माने जाते हैं। नायब इस समय कुरुक्षेत्र से सांसद हैं।वे 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विधायक भी रहे हैं। 2014 में नायब सिंह ने अंबाला जिले की नारायणगढ़ सीट से विधानसभा चुनाव जीता था।ये चुनाव नायब 24 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे।बाद में खट्टर सरकार में मंत्री बनाए गए।जब 2019 का चुनाव आया तो पार्टी ने नायब को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी और कुरुक्षेत्र से टिकट देकर चौंका दिया था। तब भी नायब सिंह संगठन के भरोसे पर खरे उतरे। 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब को 6 लाख 88 हजार 629 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह आधे वोट भी नहीं पा सके।निर्मल को 3 लाख 4 हजार 38 वोट मिल सके थे।

यह भी पढ़े –

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *