जमशेदपुर की शिल्पा राव को ‘जवान’ के गीत ‘चलेया’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क/जमशेदपुर : लौहनगरी की बेटी और बॉलीवुड गायिका शिल्पा राव ने फिल्म जवान के गीत “चलेया” के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका का पुरस्कार जीता है। इस घोषणा से शहर, खासकर टेल्को में उत्सव का माहौल है। शिल्पा बुधवार को अपने गृहनगर जमशेदपुर लौट रही हैं, जिससे प्रशंसकों में उत्साह है।

लिटिल फ्लावर और लोयोला स्कूल की पूर्व छात्रा शिल्पा ने अपने पिता एसवी राव, जो टाटा मोटर्स कर्मचारी थे, से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली। उन्होंने यह पुरस्कार अपने शहर को समर्पित करते हुए कहा, यह जीत जमशेदपुर की है, जिसने मुझे गढ़ा और सहारा दिया। उनकी इस उपलब्धि ने शहर के युवा कलाकारों में नया जोश भरा है।

जवान के लिए शाहरुख खान को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। घुंघरू टूट गए से बेशरम रंग तक, शिल्पा की सफलता ने जमशेदपुर का मान बढ़ाया है।

Share This Article