आर्यन खान समेत तीनों आरोपियों की 7 अक्टूबर तक बढ़ी NCB कस्टडी

Amita kaushal
3 Min Read

मिरर मीडिया : ड्रग्स केस में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट ने 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया हैl एनसीबी ने अदालत से 11 दिन की कस्टडी की मांग की थीl हालांकि कोर्ट ने आर्यन और उसके साथ गिरफ्तार अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीजा को 7 अक्टूबर तक की ही रिमांड दी। वहीँ इस मामले की सुनवाई के दौरान शाहरुख के मैनेजर और उनके गार्ड कोर्ट में ही मौजूद थेl  अन्य 5 पर सुनवाई अभी भी जारी है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि जांच के लिए कस्टडी जरूरी है। अब NCB अगले तीन दिनों में सभी से आगे की पूछताछ करेगी.

सुनवाई के दौरान NCB ने बताया कि उन्हें आर्यन के मोबाइल से हैरान करने वाले फोटो मिले हैंl फोटो से कई चौकाने वाली जानकारियां भी सामने आई हैंl इसी के चलते NCB ने ड्रग्स रैकेट की जांच के लिए आर्यन की कस्टडी को जरूरी बताया हैl NCB ने बताया कि क्रूज पार्टी का अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट से संबंध हैl ड्रग्स लेने के लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा थाl वहीं सुनवाई के दौरान आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिंदे ने खान का बचाव करते हुए कहा कि तलाशी के वक्त आर्यन के पास से कोई भी प्रतिबंधित सामग्री नही मिली हैl उन्हें गेस्ट के तौर पर बुलाया गया थाl

गौरतलब है कि, एनसीबी ने रविवार को मुंबई के अपतटीय क्षेत्र में एक क्रूज पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किये जाने के सिलसिले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को गिरफ्तार किया थाl उनके खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया हैl बाद में कोर्ट ने आर्यन समेत तीन को एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया थाl

Advertisement

आर्यन खान के अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट, नूपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा के तौर पर हुई हैl आर्यन खान, धमेचा और मर्चेंट को मुंबई की एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया थाl

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *