मिरर मीडिया : झारखंड में हेमंत की सरकार को झटका लगा है बता दें कि झारखंड सरकार में शामिल NCP ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले गिया है। हालांकि इस फैसले से सरकार पर इसका कोई असर नहीं होने वाला है। क्योंकि झामुमो की हेमंत सोरेन सरकार के पास कांग्रेस का मजबूत समर्थन हासिल है जबकि इसके अलावे सरकार में राजद का भी समर्थन शामिल है जिसका एक विधायक सरकार के साथ है।
खबर के अनुसार झारखंड में पलामू के हुसैनाबाद क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले NCP के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह ने सरकार बनते समय अपना समर्थन दिया था। लेकिन अब उन्होंने यह समर्थन वापस ले लिया है। इसे लेकर बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने यह ऐलान किया। है।
गौरतलब है कि कमलेश सिंह ने सरकार से नाराजगी की वजह से अपना समर्थन वापस लिया है। बता दे कि हाल में उन्होंने सरकार के समक्ष हुसैनाबाद को जिला बनाने की मांग रखी थी और इसके लिए 31 अक्टूबर तक की डेडलाइन उन्होंने दे रखी थी। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार जनभावनाओं का सम्मान नहीं कर रही है, इसलिए वह सरकार से अपना समर्थन वापस ले रहे हैं।