नेहा सिंह राठौर की बढ़ीं मुश्किलें, वाराणसी में एफआईआर दर्ज, जानें क्या है मामला

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार की लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर नेहा सिंह राठौर विवादों में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनके खिलाफ तहरीर दी गई है। आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस टिप्पणी से हिन्दू संगठन नाराज हैं। श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने वाराणसी के लंका थाने में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

क्या है नेहा सिंह राठौर पर आरोप

श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा नेहा सिंह राठौर वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में अपमानजनक वीडियो बनाकर उन्हें कायर व जनरल डायर जैसे अपमानजनक शब्द से सम्बोधित कर उसे पाकिस्तान में वायरल कर रही है। जिसे लेकर काशी के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। सुधीर सिंह ने कहा कि नेहा सिंह के बयानों से देश के लोगों की भावनाएं आहत हो रही है। उनके वीडियो और बयानों को पाकिस्तान की मीडिया में चलाया जा रहा है। भारत में रहने वाले देशद्रोही भी आर्थिक मदद देकर वीडियो को लगातार प्रसारित कर रहा है, जिससे देश के लोगों की भावनाएं आहत हो रही है। जिसके बाद उन्होंने नेहा सिंह राठौर के ख़िलाफ देशद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा किए जाने की मांग की थी। सुधीर सिंह की शिकायत पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

400 से अधिक तहरीरें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भोजपुरी गायिका के खिलाफ वाराणसी के लंका, भेलूपुर, और अन्य थानों में हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा 400 से अधिक तहरीरें दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ कमिश्नरेट के तीन जोन के 15 थानों में तहरीरें दी गई है। अकेले लंका थाने में ही 318 तहरीर पड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article