नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में इलेक्टोरल प्रोसेस, वोटर लिस्ट और लोकतंत्र में चुनाव आयोग की भूमिका को विस्तार से शामिल किया गया है।
नई शिक्षा नीति (NEP 2020) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF-SE 2023) के तहत कक्षा 9 की नई NCERT सामाजिक विज्ञान पुस्तक में चुनावी प्रक्रिया (Electoral Process), मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) और चुनाव आयोग (Election Commission) की भूमिका से जुड़ा नया अध्याय जोड़ा गया है।
इस नए अध्याय के माध्यम से छात्रों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनाव कराने की प्रक्रिया, मतदाता सूची कैसे तैयार होती है, उसके संशोधन की प्रक्रिया, मतदान का महत्व तथा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में चुनाव आयोग की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
NCERT का कहना है कि नए पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों, नागरिक जिम्मेदारियों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की व्यावहारिक समझ विकसित करना है। इसी कारण कानूनी साक्षरता (Legal Literacy) और चुनावी साक्षरता (Electoral Literacy) को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है।
नई किताबें 2026-27 सत्र से लागू की जा रही हैं और इन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया है, ताकि छात्र लोकतंत्र और नागरिक भागीदारी को बेहतर तरीके से समझ सकें।

